设为首页 - 加入收藏  
您的当前位置:首页 >आईपीएल क्रिकेट मैच >दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना वॉरियर्स के लिए किया अच्छा काम 正文

दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना वॉरियर्स के लिए किया अच्छा काम

来源:नागालैंड इलेक्शन 2023编辑:आईपीएल क्रिकेट मैच时间:2023-09-19 07:52:38
दिल्लीकैपिटल्सनेकोरोनावॉरियर्सकेलिएकियाअच्छाकामआईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम की जर्सी को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एक बयान आया है। दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी कोरोना वॉरियर्स को समर्पित रहेगी और इस पर थैंक्यू कोविड वॉरियर्स लिखा हुआ होगा। पूरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स इस नाम के साथ ही जर्सी पहनेगी।दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था कि कोविड वॉरियर्स ने जो समाज के लिए किया है इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। यहाँ उनके चेहरों पर मुस्कान के लिए एक प्रयास किया गया है। उनके लिए यह ह्रदय से सलाम के साथ सरप्राइज है। इसमें एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े कई लोग नजर आते हैं।दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक एक बार भी ख़िताब हासिल नहीं किया है। इस बार टीम को उम्मीदें जरुर होंगी। टीम भी काफी अच्छी नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में यह टीम कमाल कर सकती है। कई विशषज्ञों ने भी दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की बातें कही है और बहुत लोगों ने उन्हें टॉप चार का दावेदार बताया है।दिल्ली कैपिटल्स के पास रविचंद्रन अश्विन और संदीप लामिचाने के अलावा मयंक मारकंडे जैसे स्पिनर हैं। यूएई की पिचों के हिसाब से देखा जाए तो इस टीम के स्पिनर कमाल कर सकते हैं। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के ऊपर बल्लेबाजी का भार होगा। देखा जाए तो एक संतुलित टीम है। मध्यक्रम में खुद कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और ऋषभ पन्त भी उनके पास हैं।बड़े मैदान यूएई में हैं और दिल्ली की टीम अपने प्रदर्शन से हैरान करने का दमखम रखती है। हालांकि मैच शुरू होने और खेल देखकर चीजें और ज्यादा साफ़ हो जाएंगी।

0.5022s , 11041.6953125 kb

Copyright © 2023 Powered by दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना वॉरियर्स के लिए किया अच्छा काम,नागालैंड इलेक्शन 2023  

sitemap

Top