设为首页 - 加入收藏  
您的当前位置:首页 >आईपीएल टुडे >IPL 2020, MI vs DC - कल का पहला मैच किसने और कैसे जीता? 正文

IPL 2020, MI vs DC - कल का पहला मैच किसने और कैसे जीता?

来源:नागालैंड इलेक्शन 2023编辑:आईपीएल टुडे时间:2023-09-20 04:20:59
कल आईपीएल (IPL 2020)में खेले गए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की और अंक तालिका में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 110/9 का साधारण स्कोर बनाया,कलकापहलामैचकिसनेऔरकैसेजीता जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15वें ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर एक और जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में मुंबई के हाथों मिली हार से दिल्ली का प्लेऑफ़ का रास्ता संकट में पड़ गया है।दिल्ली कैपिटल्स ने कल मैच से पहले 3 बड़े बदलाव किये। टीम में अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे और अक्षर पटेल की जगह पृथ्वी शॉ, हर्षल पटेल और प्रवीण दुबे को शामिल किया गया लेकिन इन बदलावों से टीम के ख़राब प्रदर्शन पर फर्क नहीं पड़ा। दिल्ली को शुरुआत में ही लगातार झटके लगे। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) शून्य और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला लेकिन मुंबई की शानदार गेंदबाजी के आगे वो भी कुछ नहीं कर पाए। बल्लेबाजी में ख़राब प्रदर्शन कर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के सामने केवल 111 रनों का लक्ष्य रखा था।कौन रहा मैन ऑफ़ द मैच?111 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। क्विंटन डी कोक और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन ने 47 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दिल्ली की तरफ से एनरिक नॉर्टजे ने केवलमात्र एक विकेट झटका। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार चौथी हार है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराना बेहद जरूरी है।

相关文章:

相关推荐:

热门文章

0.4758s , 11063.015625 kb

Copyright © 2023 Powered by IPL 2020, MI vs DC - कल का पहला मैच किसने और कैसे जीता?,नागालैंड इलेक्शन 2023  

sitemap

Top